फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: होली पर्व पर अलर्ट रहेगी पुलिस, हुड़दंगियों पर होगी नजर

Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। होली पर्व पर पुलिस भी सजग रहेगी। दुल्हेंडी पर्व पर शहर में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। इसके लिए शहर और देहात में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग थानों की पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए उन्हें ड्यूटी दी गई है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने सभा थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने व सतर्कता के साथ गश्त, नाकाबंदी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण व सादगी के साथ मनाएं। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों से कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ आपराधिक, शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर भी नजर रकें। गलत नीयत से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने अथवा शांति भंग करने की नीयत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्र्रबंधक थाना यातायात बहादुरगढ़ अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करके वाहन चालकों को एल्को मीटर से चेक करेंगे। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी तथा साइलेंसर से पटाखे बजाते हुड़दंग करते चलते हुए दोपहिया वाहन चालकों तथा गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

सादे कपड़ों में सुरक्षा शाखा के कर्मचारी भी नजर रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने अथवा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये प्रत्येक थाना में पर्याप्त संख्या में आवश्यक साजोसामान सहित पुलिस बल को रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें