फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: गणतंत्र दिवस और श्रीराम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 21 Jan 2024 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

गणतंत्र दिवस और श्री रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने झज्जर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें।
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में थाना शहर व सदर झज्जर की पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के आदेश के अनुसार रविवार को दोनों थाना क्षेत्र के झज्जर शहर एरिया व आसपास के गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसकी अगुवाई थाना प्रबंधकों द्वारा की गई। श्रीराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा नागरिकों को जागरूक किया गया कि वे झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। पुलिस की तरफ से जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन जिले में किसी भी तरह का ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने जिले में 96 घंटे तक ड्रोन व पैरामोटर उड़ाने पर अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए पाबंदी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से (अगले 96 घंटे) 27 जनवरी तक ड्रोन, ग्लाइडर अथवा पैरामोटर उड़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें