फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस समारोह... दिल्ली सीमा पर पुलिस द्वारा विशेष नाके लगाकर की जाएगी प्रत्येक वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच

Sun, 21 Jan 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर/बहादुरगढ़। गणतंत्र दिवस समारोह व रिहर्सल को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सीमा पर प्रत्येक वाहन तथा संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी निगाह रखने के लिए पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के साथ झज्जर जिला की सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर 13 विशेष नाके लगाए जाएंगे। राजधानी दिल्ली से सटी झज्जर जिले की सीमा पर विशेष नाके लगाकर कड़ी चौकसी रखी जाएगी। झज्जर जिला से दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी झज्जर डॉ .अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार दिल्ली सीमा के साथ लगते सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके भारी कामर्शियल वाहनों को 22 जनवरी की सायं 5 बजे से 23 जनवरी को बाद दोपहर दो बजे तक झज्जर से दिल्ली की तरफ जाने से रोक दिया जाएगा। भारी कामर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश को रोककर वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ा जाएगा।
एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न करने के मद्देनजर कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली सीमा के साथ लगाए गए 13 विशेष नाकों पर तैनात कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश किए गए हैं कि बॉर्डर पर आने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए। वहीं आगामी गणतंत्र दिवस समारोह व रिहर्सल के मद्देजर झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली की तरफ से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को रोककर उनके मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा। एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा आगामी 22 जनवरी को शाम 5 से 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक तथा 25 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे से 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के समापन तक दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग को बदलने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने व आमजन की सुविधा के मद्देजर भारी कामर्शियल वाहनों के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है। सांपला-रोहतक की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को जाखौदा बाईपास किसान चौक से वापिस केएमपी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसी प्रकार से रूट डायवर्ट के लिए लगाए गए विशेष नाकों से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ दिया जाएगा। सभी भारी वाहन चालकों से आमजन की सुविधा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन



दिल्ली सीमा के साथ-साथ लगाए गए विशेष नाके

-कानोन्दा कुलासी टी पॉइंट कुतुबगढ़ पंजाब खोड़ रोड दिल्ली
-कानोन्दा से जोंती रोड दिल्ली
-जरदकपुर से कैर मुंडेला दिल्ली
-बादली से ढांसा बॉर्डर दिल्ली
-बालोर मोड से झाड़ोदा कैर मुंडेला दिल्ली
-परनाला से निजामपुर दिल्ली
-गुभाना से बाकरगढ़ दिल्ली
-देवरखाना लोहट से ग़ालिबपुर दिल्ली
-बहादुरगढ़ से नजफगढ़ रोड झाड़ौदा बॉर्डर दिल्ली
-बहादुरगढ़ से टिकरी बॉर्डर

विशेष रूप से लगाए गए रूट डायवर्ट नाके
-केएमपी फ्लाईओवर के नीचे रोहतक दिल्ली रोड
-जाखोड़ा मोड ( किसान चौक) बाईपास बहादुरगढ़
-झज्जर-बहादुरगढ़ रोड बाईपास बहादुरगढ़ फ्लाईओवर के नीचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें