फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कानून लागू करने के लिए पुलिस : पुलिस आयुक्त

Mon, 01 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन,झज्जर
विज्ञापन
झज्जर। पूरे देश में एक जुलाई से नए कानून लागू हो रहे हैं, जिसको प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिए झज्जर पुलिस के सभी अनुसंधान कर्ताओं को पहले ही अलग-अलग तरीके से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने कहा कि करीब 150 साल (ब्रिटिश काल से) पुराने समय से चले आ रहे कानून को समाप्त कर दिया गया है, क्योंकि वे कानून आज के समय में न्याय दिलाने में सही नहीं बैठ रहे थे। नए कानून के आने से जहां पीड़ितों को न्याय दिलाने में कम समय लगेगा, वही इन कानून में टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है। इस कानून के लागू होने से शिकायतकर्ता अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से ई एफआईआर दर्ज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें