फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय की भावना से पात्रों तक पहुंचाए योजनाओं का लाभ: कृष्ण लाल पंवार

Mon, 01 Jul 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन जन की सेवा का संकल्प लेते हुए नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। राज्य सभा सांसद रविवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने उपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेबकास्टिंग के जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने सेवा विभाग के 3074 लाभार्थियों को नई व्यवस्था (पात्र होते ही खुद खाते में पहुंचने वाली) पेंशन के प्रमाण पत्र और डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी शक्ति सिंह और एडीसी सलोनी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए सजगता के साथ पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पंवार ने कहा कि आज सरकार ने ऐसी पारदर्शी व्यवस्था की है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि पात्र परिवार के परिवार पहचान पत्र में आयु पूरी होने उपरांत ही स्वतं ऑटो मोड से वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में प्रदान किया जा रहा है।

जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही सरकार

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश में जनकल्याण की दिशा में सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कल्याणकारी नीतियों को जनसेवा की दिशा में निरंतर गति प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, बीडीपीओ उमेद सिंह, बीडीपीओ राजाराम, नायब तहसीलदार कीर्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें