फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसीटीवी में कैद संदिग्धों का सुराग तलाश रही पुलिस

Sun, 24 Sep 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को दिन दहाड़े देव नगर कॉलोनी में सीआईएसएफ के जवान के घर का ताला तोड़कर चोरी करने वालों का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। थाना शहर और सीआईए-1 पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। चोरी का शक उक्त घर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों पर है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


देव नगर कॉलोनी निवासी व सीआईएसएफ जवान रविंद्र के मकान में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। यह घटना डेढ़ घंटे अंतराल में हुई। महिला सुनीता ने बताया था कि वह एक बजे घर से बाहर अपने बच्चों के साथ गई थी। करीब ढाई बजे वापस आई थी तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अलमारी खुली थी। सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान चैक करने के बाद पता चला कि चोर मंगल सूत्र, एक सोने की चैन, झुमकी, तीन अंगूठी, पांच जोड़ी पाजेब के अलावा डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।



लगातार बुलंद हो रहे हैं चोरों के हौंसले

क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कई महीनों से लगातार मोटरसाइकिल, गाड़ियां व गाड़ियों के साइलेंसर दोपहर के समय चोरी किए जा रहे थे। अब चोरों ने दिन दहाड़े घरों में भी सेंध लगानी शुरू कर दी है। ऐसे में शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अब दोपहर के समय वे अपने घरों को खाली नहीं छोड़ सकते हैं क्योंकि चोरों ने देव नगर कॉलोनी में दिन के समय में ही चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इससे सभी घबराए हुए हैं।
विज्ञापन




वर्जन...

चोरों को पकड़ने के लिए थाना शहर पुलिस व सीआईए-1 पुलिस जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई है। सीसीटीवी में कैद हुए एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों पर शक है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-अशोक कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें