फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीएफ जवान सतबीर हत्याकांड में पुलिस ने दिनभर खंगाले सीसीटीवी

Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। पूर्व सैनिक व वर्तमान में हरियाणा पुलिस की एसटीएफ में कांस्टेबल रहे सतवीर पुत्र जगदीश निवासी भूरावास कि मौत मामले में पुलिस ने वीरवार को दिनभर भूरावास व आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा जरूरी फुटेज एकत्रित किए। पुलिस ने मृतक सतबीर के फोन की सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया तेज की है। अब शुक्रवार को सीडीआर निकल जाएगी। इसके बाद थाना सालावास की टीम द्वारा की जा रही जांच में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

सीडीआर के माध्यम से पता चलेगा कि मृतक पुलिस के जवान सतबीर ने इस घटना से पहले किन-किन लोगों से संपर्क किया था और उनकी किस व्यक्ति से क्या बात हुई। इसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं को भी मद्देनजर रखकर इस मामले में जांच कर रही है। गौरतलब हैं कि मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सतवीर कि मौत की सूचना मिली थी। यह घटना कब घटित हुई, यह गुत्थी भी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। इस संबंध में मृतक के ससुर राजेंद्र ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाते हुए इस हत्याकांड में किसी गैंग का हाथ होने की आशंका भी जताई थी। वहीं दूसरी तरफ मृतक सतबीर गुरुग्राम के स्क्रैप व्यापारी हत्याकांड की जांच में शामिल रहे हैं। वे पिछले 3 साल से रोहतक में स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात थे। परिजनों को आशंका है कि किसी गैंग के बदमाशों ने ही उनकी गोली मारकर हत्या की है। बुधवार को आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में एक इंजरी दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें