फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धनखड़ ने छुछक मिले एक लाख रुपये ई-लाईब्रेरी को किए दान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने दान करने के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए छुछक में मिले एक लाख रुपये गांव की ई-लाईब्रेरी को दान कर दिए। बुधवार को ढाकला में आयोजित बालक तेजस के जन्मोत्सव दशौटन उत्सव में तेजस के मामा द्वारा एक लाख रुपये बतौर छुछक के दिए थे। उसी समय धनखड़ परिवार ने क्षेत्र की सरदारी के समक्ष छुछक के एक लाख रुपये ढाकला गांव की ई-लाईब्रेरी को सौंप दिए।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि ई-लाईब्रेरी में गांव के युवा पढ़ने के लिए आते हैं। इन पैसों से युवाओं की जरूरत के अनुसार लाइब्रेरी प्रबंधन पुस्तक या अन्य सामान खरीद सकेगा। उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने अपने पैतृक गांव में अपने पिताजी वैद्य मोहबत के जन्मदिवस पर उनके नाम से ई-लाईब्रेरी स्थापित की थी ताकि गांव व आस पास के गांवों के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी गांव में ही बेहतर तरीके से कर सकें। यहां गौरतलब है कि धनखड़ ने अपने पुत्र आदित्य की शादी में भात में मिले सुपर सीडर को भी उसी दिन क्षेत्र के किसानों के उपयोग के लिए दान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें