फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लावारिस मिले बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Sun, 21 Jan 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
लापता बच्चे को परिजनों को सौंपते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार की रात को एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवा दिया। शनिवार को पावर हाउस चौक के पास गश्त के दौरान मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार को एक बच्चा मिला था जो अपने माता-पिता व घर का पता बताने में असमर्थ था। इसके बाद थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने बच्चे को संभालते हुए उसके परिजनों को तलाशने के प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को परिजनों तक पुलिस पहुंच गई अपने माता-पिता को बच्चे ने पहचान लिया। तमाम जरूरी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। बेटे को पकड़ माता-पिता की जान में जान आई। बेटे के पिता ने पुलिस का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें