फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर के आने से भाजपा को फायदा होगा : धनखड़

Sun, 21 Jan 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अशोक तंवर जुझारू व्यक्तित्व के धनी है और भाजपा में आने से पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार का नौजवान बेटा अशोक तंवर प्रदेश अध्यक्ष बना तो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में गए थे, वहां कुछ बचा नहीं। आम आदमी पार्टी को लोग जितना जल्दी छोड़ेंगे, उनके लिए उतना ही अच्छा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा और दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है। हरियाणा व दिल्ली में पीने का पानी लाने का भी विरोध कर रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सवाल पानी की उपलब्धता का नहीं है। सवाल है वैकल्पिक नहर बनाने का। मौजूदा वाटर चैनल 60 वर्ष पुराना है। हरियाणा और दिल्ली के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए भाखड़ा से वैकल्पिक नहर की जरूरत है। एसवाईएल में पानी उपलब्धता की मात्रा प्रतिदिन, मासिक या वार्षिक अवधि पर मापकर तय की जा सकती है कि किस राज्य को कितना पानी मिलेगा। वैकल्पिक नहर बनाने का विरोध आम आदमी पार्टी किस आधार पर कर रही है। जो पार्टी हरियाणा व दिल्ली के हक के पानी का विरोध करती है वो हरियाणा व दिल्ली के लोगों के लिए किस काम की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें