फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बेटी का वीडियो देख सन्न रह गया पिता... सच्चाई जान पैरों तले खिसक गई जमीन, चार साल पुराना मामला

Tue, 14 Oct 2025 10:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

लड़की का पिता अपनी बेटी का अश्लील वीडियो देखकर दंग रह गया। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दी है। यह वीडियो करीब चार साल पुराना बताया जा रहा है। उस समय लड़की स्कूल में पढ़ती थी। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में एक छात्रा का उसके ही दोस्त द्वारा मोबाइल पर वीडियो चैटिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना करीब साल पहले की है जब वह दोनों किसी स्कूल में पढ़ते थे और दोनों गहरे दोस्त थे मगर अब छात्रा का वीडियो वायरल हुआ तो उसके पिता ने किसी के मोबाइल में देख लिया। छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी फरार 

आरोपी अभी फरार है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 18 वर्षीय छात्रा फिलहाल शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। मूल रूप से उसका परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है लेकिन कई साल से बहादुरगढ़ की एक कॉलोनी में रहता है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि चार साल पहले वह एक स्कूल में पढ़ती थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस 

यहां गांव सांखौल के एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर वीडियो चैटिंग करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो कुछ समय पहले वायरल किया गया। 2 अक्तूबर को एक लड़के ने उसकी अश्लील वीडियो उसके पिता को दिखाई तो इसका पता चला। सेक्टर-6 थाना प्रभारी दीपक महलावत ने बताया कि लड़की की शिकायत पर सांखौल निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें