बेरी। पाना बैठान बेरी में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर आरोपी भाई को ले जाकर घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाया है। इससे पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे और घटनास्थल पर उनके साथ पुलिस अधिकारी एसीपी अनिल कुमार, बेरी थाना प्रभारी सतीश व एफएसएल की टीम मौके पर रहे।
मृतका का आरोपी भाई दो दिन के रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि उसकी बहन के पास कुछ दिनों पहले फोन मिला था। वह हमने ले लिया था। अब उसके पास मां ने फोन देखा तो उसने पूछा फोन कहां से आया। इसको लेकर मां ने अपने बेटे विवेक को जानकारी दी। इसके बाद उसने कमरे में बंद कर अपनी बहन के साथ मारपीट की तो वह बेहोश हो गई। उसके बाद उसने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात 29 जून को अंजाम दी गई थी।
युवती की हत्या के मामले में पुलिस की ओर से बुधवार को घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करवाया है। युवती के भाई ने पुलिस के सामने घटनाक्रम करके दिखाया और बताया कि बहन के पास फोन होने की बात मां ने बताई तो उसने कमरे में मारपीट की। इससे उसकी बहन बेहोश हो गई। उसके बाद चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
- सतीश कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।