-फोटो 64 : नेशनल हाइवे पर बने कट पर जागरूकता बोर्ड लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़।
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चौकी सेक्टर-16 व 17 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बहादुरगढ़ के सेक्टर 16-17 में विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बाईपास और मुख्य सड़क के बीच मौजूद कटों को चिह्नित कर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी और सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगवाए। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संवाद