फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस ने अवैध पिस्तौल संग 2 युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस की सीआईए-दो बहादुरगढ़ टीम ने अवैध देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डाबला निवासी जतिन के रूप में हुई। पुलिस को दिल्ली-रोहतक मार्ग पर झज्जर मोड़ के पास गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने पुरानी अदालत के रास्ते पर कचरा शेड के पास से जतिन को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जतिन हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने थाना शहर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। हथियार सप्लाई करने वाले चांदौर निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि अभिषेक ने ही जतिन को अवैध पिस्तौल उपलब्ध कराया था। पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें