फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हुक्का न पीने और ताश न खेलने को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
हुक्का पीने वालों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
देश में फैले कोरोना वायरस की संकट की घड़ी में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को उपस्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर पर पोस्टेड बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी राकेश कुमार, राजबाला और सुनीता देवी ने गांव गांव घूमकर लोगों को इकट्ठे हुक्का न पीने और ताश न खेलने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने उपस्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी गांव याकूबपुर, दादरी तोये, नंगला, कुतानी, कुकड़ोला, मुनिमपुर और ढाणी में सरपंचों के साथ मिलकर गांव में कोरोना आपदा कमेटी का गठन करवाया। यह गांव में कोरोना के बचाव के बारे मे लोगों को जागरूक करेगी और इससे बचाव की सावधानी बताएगी। राकेश कुमार ने लोगों को बताया कि गांव में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है। एक जगह बैठकर हुक्का नहीं पीना और न ताश खेलना है। उन्होंने लोगों को समझाया कि प्रधानमंत्री के आदेश के बाद हमें 21 दिन घरों में ही रहना है और बहुत ही जरूरी काम से यदि बाहर जाना भी पड़े तो हमें मास्क का प्रयोग करना है। पास बैठते समय कम से कम डेढ़ से दो मीटर की दूरी बनाए रखनी है। उन्होंने आगे भी ग्रामीणों को बताया कि हमें खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखना है और भीड़ में नहीं जाना है। राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में घबराने या हड़बड़ाहट की जरूरत नहीं है। बस सावधानी रखकर अपना बचाव कर सकते हैं। इस दौरान कोई भी अफवाह फैलाने से बचें। इस मोके पर राजबाला, सुनीता देवी के अलावा सुनीता, प्रेम और कौशल्या भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें