फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा : नीलम

Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : एसएचओ नीलम को माता शेरावाली की प्रतिमा भेंट करते समाजसेवी यशपाल। विज्ञप्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। समाजसेवी यशपाल ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में महिला थाना की ओर से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महिला थाना प्रभारी एसएचओ नीलम को धन्यवाद पत्र सौंपा और माता शेरावाली की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन

यशपाल ने कहा कि महिला पुलिस की सक्रियता और तत्परता से महिलाओं व बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ा है और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो रहा है। उन्होंने महिला थाना द्वारा रात्रि गश्त, संवेदनशील मामलों में तुरंत कार्रवाई और पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए बनाए गए विशेष उपायों की सराहना की।
महिला थाना एसएचओ नीलम ने कहा कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री के नेतृत्व में बहादुरगढ़ शहर में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत पुलिस अब महिलाओं को घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी। रात में कैब और ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें