फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसों से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस ने यातायात नियम जागरूकता और वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया है। रविवार को भी पुलिस कर्मचारियों ने 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को आगाह किया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र में चलाए गए विशेष जागरूकता एवं रिफ्लेक्टर टेप लगाने के अभियान में ट्रैफिक पुलिस बहादुरगढ़ के कर्मचारियों, सड़क सुरक्षा सेल के प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार, यातायात समन्वयक सहायक उप निरीक्षक सतप्रकाश व सड़क सुरक्षा संगठन के शिव कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल हैं। रविवार को भी इस टीम ने बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों व अन्य वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और रिफ्लेक्टर टेप लगाई। सतीश कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरती जाए तो हादसों में कमी लाई जा सकती है। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए, तेज रफ्तार से वाहन न चलाकर निर्धारित गति सीमा में चलाना चाहिए, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन में क्षमता से अधिक भार ना लादें, वाहन को गलत साइड से ओवरटेक न करें और किसी भी तरह का नशा करके वाहन न चलाएं। सतप्रकाश ने धुंध व खराब मौसम मेें अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि फॉग लाइट का प्रयोग करेें, वाहनों पर रिफ्लेक्टर अथवा रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं ताकि खराब मौसम व रात के समय सामने वाले वाहन दिखाई दे सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें