रेवाड़ी। पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना शहर के निरीक्षक रविंद्र सिंह ने किया। अभियान के दौरान पुलिस की स्पेशल सेल की स्वेट टीम-47 ने प्रजापति चौक और नया बस स्टैंड के आसपास झुग्गियों में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां रह रहे बाहरी श्रमिकों से भी जानकारी ली और उनके पहचान पत्र जांचे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे लोगों की जानकारी जुटाकर कानून व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने कहा कि सभी जांच संवेदनशील तरीके से की गई और किसी भी अनियमित गतिविधि पर सतर्कता बरती गई।