झज्जर। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के मंगलवार रात को चालान किए गए। यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव के जिले में 61 वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट 13, गलत साइड में वाहन चलाकर दूसरे के लिए संकट पैदा करने वाले 20, ट्रिपल राइडिंग 6, बिना हेलमेट के 5 और अन्य यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 182 वाहन चालकों के चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 61 वाहन चालकों के चालान किए गए। एक ट्रक को इंपाउंड भी किया गया। संवाद