फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भिंडावास झील में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में अब पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। भिंडावास झील में सोमवार को मिले बुजुर्ग के शव मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को पीजीआईएमएस रोहतक में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस मामले में कडियां जोड़ते हुए जल्द ही बुजुर्ग की हत्या करने वाले लोगों का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग की 30 वर्ष पहले पत्नी का निधन हो गया था और उसकी कोई संतान नहीं थी। वह अपने घर में अकेला ही रहता था। उसने अपने मकान का कुछ हिस्सा डाकखाने के लिए किराए पर दिया हुआ था। वह खाना आदि भी खुद ही बनाता था। अब आंशका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की प्रॉपर्टी को लेकर किसी ने इसकी हत्याकर शव को खुर्द-बुर्द करने की नियत से शव को प्लास्टिक के बड़े बैग में बांधकर भिंडावास झील में बहा दिया। इस मामले में एक गाड़ी भी प्रयोग में लाए जाने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा तथा मर्डर के लिए प्रयोग में लाई गई गाड़ी भी बरामद की जाएगी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व गायब हुए एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव सोमवार को भिंडावास झील में मिला था। मृतक के सिर व माथे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया था। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए थे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया था, लेकिन यहां पोस्टमार्टम न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में मंगलवार को करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें