फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्क फ्रॉम होम में टॉस्क का झांसा देकर 16.26 लाख ठगे, केस

Wed, 06 Mar 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निजी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति को सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर वर्क फ्रॉम होम में टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर उससे 16 लाख 26 हजार 550 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बादली निवासी राहुल ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह फरुखनगर में प्राइवेट नौकरी करता है। 21 अक्तूबर 2023 को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक अंजान टेलीग्राम अकाउंट से वर्क फ्रॉम होम के बारे में मैसेज आया। उसने पूरी जानकारी ली, फिर उसने उसकी डिटेल्स पूछी। फिर एक अंजान व्यक्ति रणजीत यादव के टेलीग्राम अकाउंट से मैसेज आया तथा उसने मुझे मर्चेंट्स को रेटिंग देने के टास्क के बारे में बताया। फिर उन्होंने एक लिंक भेजकर उसे इस पर रजिस्टर करने के लिए कहा। उसने लिंक को खोलकर अपनी जानकारी भरकर अपना अकाउंट रजिस्टर कर लिया। फिर उन्होंने उसे अलग-अलग मर्चेंट्स के लिंक भेजकर रेटिंग देने के टास्क दिया, जिसको उसने पूरा किया। टास्क पूरा करने के बाद 21 अक्तूबर 2023 को उसके खाते में एक हजार रुपये आ गए। फिर उन्होंने उसे कमाई का झांसा देकर धोखाधड़ी करके 16 लाख 26 हजार 550 रुपये डलवा लिए। बाद में उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें