फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे की लत में डूबे युवक का पुलिस ने करवाया इलाज, अब जी रहा सामान्य जीवन

Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। क्षेत्र के एक गांव का युवक नशे की लत में बुरी तरह फंस गया। नशे के लिए उसने अपनी जमीन तक बेच दी। परिवार का इकलौता वारिस होने के बावजूद वह नशे की दल-दल में फंस गया। पुलिस को जब जानकारी हुई तो उसका उपचार कराया और अब वह सामान्य जीवन जी रहा है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक राखी ने युवक का इलाज बहादुरगढ़ के पोली क्लीनिक सेक्टर 9 में तैनात डॉक्टर राजन और रोहित से करवाया। काफी दिन तक उसका इलाज चला। इसके बाद अब उसने नशा छोड़ दिया। सहायक उप निरीक्षक राखी ने उसका इलाज करवाने के साथ-साथ उस पर अपनी नजरें बनाए रखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज युवक नशे से दूर है और परिवार के साथ हंसी खुशी जीवन जी रहा है। युवक की शादी भी हो गई है।
इसके लिए युवक के परिवार ने सहायक उप निरीक्षक राखी और पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह का धन्यवाद किया और झज्जर पुलिस की इस मुहिम की भी सराहना की। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने आमजन से अपील की है कि आप अपने आसपास के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं और नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दें ताकि जिले को नशामुक्त जिला बनाया जा सके।
विज्ञापन



खेलकूद की तरफ बढ़ रहे युवा
पुलिस की जागरूकता अभियान से जहां लोग नशा छोड़ रहे हैं, वहीं खेलकूद की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। झज्जर पुलिस की तरफ से जिले के अलग-अलग गांव में युवाओं को खेलकूद के बारे में जागरूक करने के लिए स्पेशल फोर्स के जवानों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें