साल्हावास। जवाहरलाल नेहरू कैनाल स्थित अकहेडी मदनपुर पंप हाउस पर मंगलवार को दोपहर गली-सड़ी अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त न होने पर शव 72 घंटे के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल झज्जर के शवगृह में रखवाया गया है। शव को कैनाल में तैरता देख स्थानीय कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर जितेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से शव को कैनाल से बाहर निकलवाया। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के लगते जिले व इलाके में शव की शिनाख्त के लिए संदेश भेजे गए हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पुरुष का शव लगभग 40 वर्ष के आसपास है। मृतक के दाहिने हाथ पर पंकज नाम खुदवाया हुआ है जबकि हाथ की उंगली पर पीएन लिखा हुआ है।