फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्यापारियों से पुलिस आयुक्त ने जानी समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Thu, 11 Apr 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के व्यापारियों के साथ मीटिंग करते पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के पुलिस कार्यालय में पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस आयुक्त ने उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और उनके निवारण के लिए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ वासियों से अपराधी घटनाओं में शामिल शरारती तत्वों को चिन्हित करने में पुलिस का सहयोग करने के बारे में कहा।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारी ने उपद्रव में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सत्यापन करवाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को संपूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जाने वाले विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा को लेकर कहा कि वैसे तो पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त करती है। मगर इसके अतिरिक्त सभी व्यापारियों को सुरक्षा के लिए अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था करनी चाहिए। अगर किसी व्यापारी को कोई आपराधिक किस्म के व्यक्ति से खतरा है तो वह इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके बाद उन्होंने बहादुरगढ़ के सभी अधिकारियों, थाना प्रबंधकों चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ क्षेत्र में नशाखोरी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के बारे में भी निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के बारे में बताया कि दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा नाहरी रोड, झज्जर रोड, रेलवे रोड पर ऑटो व अन्य वाहनों के गलत तरीके से खड़े होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यातायात को सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निवारण के लिए यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा की मौजूदगी में सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र, सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें