फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस आयुक्त ने महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 09 Aug 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
पुलिस लाइन झज्जर के डीएवी स्कूल परिसर में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित महिलाएं।
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हरियाली तीज मनाई गई। सभी सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा तथा पति के नाम की मेंहदी लगवाई। विद्यालय परिवार की ओर से नृत्य झांकियां प्रस्तुत की गई तथा पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें आगुंतक सुहागिनों ने मेंहदी व नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय में झूले का सभी ने आनंद उठाया। महिलाओं ने पौधरोपण के बाद भगवान शिव को वेदी, बेलपत्र, सुपारी, कलश, अक्षत, दूर्वा, कपूर, अबीर, श्रीफल, चंदन, गंगाजल व पंचामृत चढ़ाया। माता पार्वती को हरी साड़ी, चूड़ियां व सोलह शृंगार अर्पित किए। इस महोत्सव पर पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही महिलाओं को पुरस्कार भेंट किए। प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने भी तीज का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें