फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस आयुक्त व उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, एसडीएम ने जांचीं सुविधाएं

Sun, 06 Oct 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिलेभार में विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक जारी मतदान पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गांव लाठ, रूखी, नगर, गोहाना सहित सोनीपत के विभिन्न मतदान केंद्रों पर किए गए इंतजामों की पड़ताल की। हर मतदान केंद्र पर उन्होंने मतदाता सूची के साथ अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विशेष रूप से मतदान प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति का प्रवेश न हो। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए।इस दौरान पुलिस आयुक्त व उपायुक्त ने विशेष रूप से कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों और मतदाताओं से भी बातचीत करते हुए स्थिति की जानकारी ली। इससे पहले उपायुक्त ने लघु सचिवालय में बने कंट्रोल से जिले में बने सभी 1291 मतदान केंद्र पर जारी मतदान प्रक्रिया की रिपोर्ट ली। उनके साथ पुलिस उपायुक्त नरेंद्र सिंह, एसीपी राहुल देव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा खरखौदा की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम श्वेता सुहाग ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर स्थिति की पड़ताल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें