05jjrp63- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज में ईवीएम व अन्य सामान जमा करवाने पहुंची पोलिंग पार्टियां।
झज्जर। जिले में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। झज्जर में चारों विधानसभाओं में वोटिंग के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर में रखा गया है। इसकी सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल, राज्यस्तरीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। जो 24 घंटे शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन द्वार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।