फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर लूटपाट व छीना-झपटी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक आरोपी को रेवाड़ी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान बताया कि रोहित सिंह निवासी गांव मोहनपुर जिला महेंद्रगढ़ ने दरखास्त देते हुए बताया था कि बीती 11 जुलाई को वह दिल्ली से अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में झज्जर छुछकवास रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारी। वह नीचे उतर कर देखने लगा तो तीन नौजवान लड़कों ने उसे पिस्टल दिखाते हुए उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर जबरदस्ती बैठा लिया और एक लड़का उसकी गाड़ी को चलाने लगा। आरोपियों की गाड़ी भी उसकी गाड़ी के आगे आगे चल रही थी। पिस्टल दिखाकर तीनों लड़कों ने उसके गले से चैन उतरवा ली और उसके पास मौजूद नगद रुपए छीन लिए। उसे गांव मलिकपुर के पास खेतों में उतार दिया और उसकी गाड़ी को लेकर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया था। सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए किसी अन्य आपराधिक मामले में रेवाड़ी जेल में बंद आरोपी सुमित उर्फ छोटा पुत्र सुभाष निवासी किला जफरगढ़ जिला जींद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें