फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में हथियार लेकर घुसे पांच युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत परिसर में सोमवार को पांच युवक हथियारों के साथ पकड़े गए। पांचों आरोपियों के पास से एक-एक रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन



पुलिस ने उन्हें सीआईए के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों में एक युवक ऐसा भी है, जिस पर हत्या का मामला चल रहा है।


पुलिस ने बताया कि अनाज मंडी के समीप कोर्ट परिसर में पांच युवक संदिग्ध हालात में घूमते दिखाई दिए थे। जब वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन युवकों की तलाशी ली तो प्रत्येक के पास एक रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संजय पुत्र रिसाल सिंह निवासी जसौर खेड़ी, संदीप पुत्र श्रीभगवान निवासी जसौर खेड़ी, संदीप पुत्र बलवान निवासी सिसाना, जिला सोनीपत, रवि पुत्र सीलकराम निवासी खानपुर सोनीपत, अशोक पुत्र ताराचंद निवासी गुभाना झज्जर बताई है।




पूछताछ में पता चला है कि संजय पत्र रिसाल सिंह हत्या के मामले में आरोपी है। संजय ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने दुश्मनों से जान का खतरा है। ऐसे में वह अपने साथियों को साथ लेकर पेशी पर आया था।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए की ओर से आरोपियों से पूछताछ जारी है। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें