फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस से सबूत जुटा रही पुलिस

Fri, 21 Nov 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र नितिन के अपहरण और हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सुबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


रिमांड पर चल रहे आरोपियों से इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े स्थानों की निशानदेही कराई जा रही है। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपियों को लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची और हाथरस के पास से नितिन का मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा, उन तमाम स्थानों की निशानदेही की, जो कि इस वारदात से जुड़े हैं।

पुलिस ने आरोपियों से उन स्थानों की निशानदेही भी कराई है जहां-जहां पर उन्होंने नितिन के कपडे़े, जूते और कॉलेज बैग को नष्ट किया था।

इस पूरी कार्रवाई को रिकॉर्ड किया गया है ताकि आरोपी अदालत में अपने बयान से मुकर न सकें। पुलिस ने बताया कि नीतिन का मोबाइल फोन हाथरस के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपियों ने नितिन का मोबाइल तीन हजार रुपये में हाथरस के पास किसी को बेच दिया था। जिसने मोबाइल खरीदा था, उसे भी गवाह बनाया गया है।

आरोपियों पर पहले कोई मामला नहीं
बहादुरगढ़ पुलिस के अपराध शाखा प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि नीतिन हत्याकांड मामले में तीनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर उत्तर प्रदेश के संबंधित थाना से जांच की गई है। तीनों में से किसी का भी रिकॉर्ड ऐसा नहीं मिला, जिस पर पहले भी कोई केस दर्ज हुआ हो।

अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि तीनों ने मिलकर इस मामले की साजिश रची और पहली वारदात में ही इतने घिनौने और बड़े जुर्म से अपने हाथ रंग डाले।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में इन्हीं तीन आरोपियों की भूमिका रही। अन्य कोई इस मामले में संलिप्त नहीं पाया गया।

अब चार दिनों के रिमांड के दौरान इन आरोपियों से पूछताछ और निशानदेही से वे सभी सुबूत जुटाए जाएंगे, जो अदालत में इस मामले की पैरवी में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

हर तरफ से निंदा
पीडीएम कॉलेज में बीटेक तृतीय सेमेस्टर का छात्र नितिन बहुत अच्छे स्वभाव का था। जब से उसके अपहरण और हत्या का खुलासा हुआ है, तब से हर जुबां पर उसी की चर्चा है।
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति इस घटना की हृदय से निंदा कर रहा है। लोग और नीतिन के दोस्त उसके घर पहुंचकर दुख संतप्त परिजनों को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें