बहादुरगढ़ के गांव बुपनियां में फ्लैग मार्च करते पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
बहादुरगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बहादुरगढ़ जोन के गांव बुपनियां, दुल्हेड़ा, नूना माजरा व डाबोदा खुर्द ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ जोन के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस कर्मचारियों ने जिला में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थाना प्रबंधक बादली राकेश कुमार, थाना सदर बहादुरगढ़ प्रबंधक उप निरीक्षक सुमित कुमार ने सभी मतदाताओं को पूरी निडरता के साथ मतदान करने के लिए कहा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह भी अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।