फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों की हत्या के आरोपी पुलिस से गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव चिमनी के दो सगे भाईयों को गोली मारकर हत्या करने वाले मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही है। हत्या के आरोपियों देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा था। शनिवार की रात को दोनों भाईयों की गोली मार कर कर हत्या कर दी गई थी। लेकिन सोमवार शाम तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली थे। पुलिस ने झज्जर व बहादुरगढ़ सीआसईए, एसएचओ, सिटी पुलिस चौकी प्रभारी व जांच अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया हुआ है।
विज्ञापन

- ये था मामला
शनिवार को बेरी के गांव चिमनी के दो सगे भाईयों को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक सवार युवकों पहले बेरी-कलानौर मार्ग पर स्थित कादयान होटल पर पहुुंचे और आनंद पर गोलियां बरसाई, जिसकी मौके पर मौत हो गई। उसके 20 मिनट बाद बाइक सवार बदमाशों ने गांव चिमनी में जाकर आनंद के छोटे भाई कुलबीर पर गोली चला दी, जिससे कुलबीर की पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने गांव के ही विक्की व उसकी मौसी के लड़के खुगांई गांव निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गांव चिमनी के दो सगे भाईयों की हत्या के मामले में पुलिस पांच टीमें लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान, प्रभारी पुलिस थाना, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें