फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा में घुला जहर...देश में बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहर, एनएचएआई को नोटिस

विज्ञापन
-फोटो 54 : बहादुरगढ़ में एंटी स्मॉग गन से पानी का किया जा रहा छिड़काव। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। औद्योगिक शहर बहादुरगढ़ की हवा अब सेहत के लिए खतरनाक हो चुकी है। मंगलवार को 347 एक्यूआई के साथ यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। अक्तूबर के 28 दिनों में लोगों को सिर्फ 5 दिन ही साफ हवा नसीब हुई जबकि बाकी दिन शहर या तो रेड, ऑरेंज या यलो जोन में रहा। पानी का छिड़काव कराने के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनएचएआई को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पर्यावरण मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, बहादुरगढ़ में अक्तूबर में 6 दिन यलो, 8 दिन ऑरेंज और 8 दिन रेड जोन में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। दिवाली के बाद से प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सोमवार को एक्यूआई 381 तक पहुंच गया था जबकि मंगलवार को यह घटकर भी 347 पर रहा जो अब भी गंभीर श्रेणी में आता है।



मंगलवार सुबह से शाम तक शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, छठ पर्व पर हुई आतिशबाजी और हवा की कम गति से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और थकावट जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 लागू किया जा सकता है। सोमवार रात हवा की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे थोड़ी राहत मिली लेकिन मंगलवार दोपहर बाद गति घटकर 4 से 8 किलोमीटर रह गई, जिससे एक्यूआई फिर बढ़ने लगा।
विज्ञापन




प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने के लिए टैंकरों और एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन फिलहाल प्रदूषण में कमी की संभावना नहीं है।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास और सर्विस लेन पर उड़ने वाली धूल प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इस पर कार्रवाई के लिए एनएचएआई को नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इन इलाकों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, अन्यथा नियमों की अवहेलना पर एनएचएआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें