-फोटो 85 : कार्यक्रम में मौजूद कवि। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। हरियाणवी लोककवि जगबीर कौशिक के जन्मदिवस पर उनके सम्मान में काव्योत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 15 कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोककवि को उनके जन्मदिन की बधाई दी। बैंक कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में नित्यानंद नवीन के सानिध्य में साहित्यानुरागियों ने काव्य रस का आनंद लिया। कुछ कवियों ने फागुन की मस्ती पर रचनाएं पढ़ी, वहीं कुछ ने जगबीर कौशिक के व्यक्तित्व और उनकी लोक-साहित्य सेवा को समर्पित पंक्तियां प्रस्तुत की। अंत में जगबीर कौशिक ने अपनी रचनाएं सुनाईं जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर संयोजिका रजनीश, डॉ. मनजीत भारतीय, शिव ओम शिव, विरेंद्र कौशिक, कौशल समीर, मुकेश व्यास आदि मौजूद रहे।