05jjrp13- सासरौली गांव में आयोजित कुश्ती दंगल में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाते आयोजक। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। होली व फाग पर सासरोली के समस्त ग्राम वासियों की तरफ से विशाल दंगल का आयोजन करवाया गया। कुश्ती दंगल में पहली कुश्ती 51 हजार रुपये थी जो चिराग गौधडी सतीश अखाड़ा सासरौली व मोहित लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच हुई। इसमें कड़ी टक्कर के बीच यह कुश्ती बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती 31 हजार इनाम के लिए थी लेकिन आकर्षण का केंद्र रहे रवि सासरौली के लिए ग्रामीणों ने 80 हजार रुपये आरपार की कुश्ती के लिए घोषणा की जो बराबरी पर रही। इसके अलावा 11-11 हजार रुपये की भी अनेकों कुश्तियां करवाई गईं।