फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल में कविताओं की स्पर्धा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर (वि)। चंद्र बल मॉडर्न स्कूल में हिंदी-अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता एवं बाल गंगाधर तिलक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निशांत, छवि, कार्तिक, पार्थ, तन्वी, अनिका, खनक, माही, दिशा, परी, अदिति और काव्या विजेता रहे। विद्यालय के संस्थापक एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व कुलपति विवेक चंद्र शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें