फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने महिला दिवस पर तोहफे के रूप में दिया 100 रुपये सस्ता सिलिंडर : कौशिक

Sat, 09 Mar 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा के रोहतक लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 100 रुपये छूट का बड़ा ऐलान भी महिला दिवस पर किया है। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलिंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी भी दी है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार आधी आबादी के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हुई हैं। महिलाओं व बेटियों को जागरूक करते हुए उन्हें स्वावलंबन से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं की उन्नति के बिना विकास की कल्पना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति आत्मनिर्भर तो बन ही रही है। साथ में देश व प्रदेश के विकास में भी पूरा योगदान दे रही हैं। सरकार द्वारा संचालित कई योजनाएं महिलाओं को बढ़ावा दे रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस बात को लेकर बेहद गंभीर है कि महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनने का पर्याप्त अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें