-फोटो 60 : प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी दीक्षित। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप और सीबीएसई नेशनल गेम्स में बहादुरगढ़ के बजरंग बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
खिलाड़ी दीक्षित लोहचब ने सीबीएसई नेशनल गेम्स में दमदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता। खिलाड़ी अंश मान ने हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग के 46 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
कोच राहुल सैनी ने बताया कि सीबीएसई नेशनल गेम्स का आयोजन महेंद्रगढ़ के काकराला गांव में हुआ। दीक्षित ने फाइनल तक का सफर तय किया और दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन सोनीपत के लिटिल एंजल स्कूल में हुआ। यहां अंश मान ने सिल्वर मेडल जीता। कोच सैनी ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। अगले वर्ष खिलाड़ियों का लक्ष्य गोल्ड मेडल लाना रहेगा। कोच ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।