20jjrp05- एपीसीपीएल और एचएलएफपीपीटी के अधिकारी समझौते के साथ। स्रोत-एपीसीपीएल
साल्हावास। बालिकाओं के स्वास्थ्य को ठीक रखने की दिशा में झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की।
यह प्रोजेक्ट जिले में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य किशोरियों को गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी से सुरक्षित करना है। 9 से 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आयु वर्ग एचपीवी टीकाकरण के लिए उपयुक्त माना जाता है।
समय पर लगाया गया यह टीका आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। एपीसीपीएल की यह पहल हिंदुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिंग एंड प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा लागू किया जाएगा। एपीसीपीएल और एचएलएफपीपीटी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
इस अवसर पर दिलीप काईबोरता मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) और एचएलएफपीपीटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। एपीसीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी को समय रहते रोका जा सकता और एचपीवी टीकाकरण इसकी सबसे प्रभावी ढाल है।