फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिकअप ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, घायल

Wed, 29 Oct 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव लकड़िया के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपति को राहगीरों ने उपचार के लिए पीजीआई में भिजवाया। जहां बाइक चालक मंजीत को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई और उसकी पत्नी का रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गांगटान निवासी मंजीत ने बताया कि 26 अक्तूबर को काम से पत्नी कविता के साथ झज्जर गए थे। वापस घर लौटते समय लकड़िया के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें