फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 16 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बेरी-गोच्छी मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक ने बीती रात को पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए देव नामक इस युवक को हादसे के बाद पुलिस की मदद से बुधवार को ही पहले बेरी के नागरिक अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। बता दें कि इस हादसे में अनिल नामक युवक की बुधवार को ही घटनास्थल पर मौत हो गई थी। लेकिन अनिल के शव का झज्जर के सामान्य अस्पताल में व देव के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अलीगढ़ यूपी के रहने वाले अनिल पुत्र प्रदीप और उसका रिश्तेदार देव पुत्र रामप्रकाश पिछले काफी लंबे समय से रोहतक के छोटूराम नगर में रह रहे थे। दोनों ही बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर यहां बेरी में किसी काम से आए थे। जब वह बेरी के नजदीक पहुंचे तो उसी दौरान ही सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया था।
दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर रखा है। लेकिन उसकी पहचान पुलिस द्वारा अभी नही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी लाल बेरी शहर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें