फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन की हत्या: आरोपियों ने पेचकस से किए कई वार, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Mon, 15 Sep 2025 10:31 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

रोहद गांव में बाईपास पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन का  शव मिला है। पुलिस ने  सुए और पेचकस से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के रोहद गांव में यूपी के लखीमपुरखीरी के एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। उसका शव पेट्रोल पंप के साथ लगती खाली जमीन पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के रहने वाले राजकुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि राजकुमार बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पास स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन पर करीब एक साल पहले काम करने के लिए आया था। रविवार रात के समय उसने दो लोगों के साथ मिलाकर शराब का सेवन किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकुमार की हत्या पेचकस मारकर की गई है। फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और राजकुमार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। 

राजकुमार की हत्या किसने और क्यों की यह सवाल फिलहाल पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस आखिर कब तक राजकुमार की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें