फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पंपों पर तेल हुआ खत्म

Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्ययराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे जाट आरक्षण की आंच अब सिरसा में दिखने लगी है। जिले के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। अब अगले दो दिनों में जिले भर में किल्लत हो सकती है। कई पंपों पर शुक्रवार शाम को ही तेल समाप्त हो गया था। लोगों मेें तेल का स्टॉक करने की होड़ सी लग गई है। प्रशासन ने तेल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कमर कस ली है ताकि लोगों को परेशानी न हो। डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि तेल की आपूर्ति पंजाब से करवाने के लिए पत्र लिखा है ताकि किल्लत न हो। 
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में मात्र साढ़े 26 हजार लीटर तेल शेष हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में आज मात्र 26651 लीटर तेल शेष रह गया है। डीआई विजय कुमार ने बताया कि सिरसा से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसें बंद हो चुकी हैं। सिरसा से पोखरण, खारियां, हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, भादरा, रावतसर, अनूपगढ़ आदि बसें चल रही हैं। सिरसा से दिल्ली के लिए चलने वाली 23 बसें पहले से ही बंद हो चुकी हैं। 18 फरवरी से चंडीगढ़ और हरिद्वार को जाने वाली बसें भी बंद कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें