फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से व्यक्ति की मौत, छह नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार एक विद्यार्थी सहित छह लोगों को संक्रमित पाया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक जिले में 98 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं 5843 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5721 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को जारी की गई सूची में किसी भी मरीज को छुट्टी नहीं दी गई है। फिलहाल 24 मरीज जिले में कोरोना संक्रमित मौजूद हैं, जिनमें से 11 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 13 को आइसोलेशन पर रखा गया है। जिला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक 265710 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 257703 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 2039 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में मरीजों की ठीक होने की प्रतिशत दर देखी जाय तो वह 97.9 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन आ जाएंगी। 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए बार-बार निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। लोगों से आह्वान है कि कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन

डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें