फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरिपुरा मोहल्ला में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।मोहल्ला हरिपुरा में पिछले कई महीनों से पानी की सप्लाई में सीवर का पानी आ रहा है, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ जगह पर पानी सप्लाई की पाइप लीकेज है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी घनश्याम वर्मा, प्रवीण सुखीजा, अशोक वर्मा, हेमंत हंस, जगदीश चौपड़ा, लीलू रोहिल्ला, रमेश सोनी, रविन्द्र गोयल ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा है पानी गंदा और बदबूदार है, जो इस्तेमाल करने लायक नहीं है। सप्लाई के पानी का इस्तेमाल कर रहे लोग बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। नहाने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा। मोहल्ला हरिपुरा की शिल्पा, वंशिका, राधा ने बताया कि जब भी नल खोलते हैं, उसमें आने वाले पानी में बदबू आती है। पूरे घर में बदबू ही बदबू हो जाती है। घर में खाना बनाना, कपड़े धोने व साफ सफाई करना तथा रोजाना के जरूरी काम तक के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। मां वैष्णों मित्र मंडल के प्रधान संजय भाटिया ने बताया कि मोहल्ला हरिपुरा स्थित मां वैष्णों चौक पर 60 वर्षों से अधिक बनी पंचायती प्याऊ पर ठंडे मीठे पानी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें