फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के बदलते मौसम में आमजन बरतें सावधानी : सीएमओ

Wed, 16 Apr 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
15jjrp12- झज्जर। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला
विज्ञापन
झज्जर। गर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी को सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने बताया कि गर्मी में आमजन को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, स्किन एलर्जी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमजन को डॉक्टर की सलाह अनुसार सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

गर्मी में लोगों को दिन में करीब आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी भी गर्मी के दिनों में फायदेमंद रहते हैं। दोपहर के समय में 12 से 3 बजे तक धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर बाहर जाना पड़े तो छाता, टोपी व गमछा इस्तेमाल करें। भोजन में ताजे फल, सलाद और हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करना चाहिए। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहननें चाहिए ताकि शरीर को हवा मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें