फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में चोरी की वारदात ट्रेस नहीं हुई तो मुख्यालय पर धरना

विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आहत करीब 24 गांवों के लोग शनिवार को झज्जर में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने चोरी की वारदातों को खुलासा करने व उन्हें पकड़ने के लिए गुहार लगाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि दो रोज के भीतर जिला पुलिस प्रशासन ने चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी नहीं की तो वह सोमवार से झज्जर के लघु सचिवालय पर अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी लंबे अरसे से झज्जर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चोर गिरोह सक्रिय है। जोकि नंगे पॉव घरों में घुसता है और घर में सो रहे लोगों को केमिकल सुंघाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। वह इस मामले में समाधान के लिए जिले के एकमात्र मंत्री ओपी धनखड़, विधायक गीता भुक्कल के अलावा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से भी मिलकर वारदातों का पता लगाने व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की गुहार लगा चुके है। उन्हें आश्वासन तो मिला है,लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद भी न तो चोरी की वारदातों पर अंकुश ही लग रहा है और न ही चोरी की वारदातों का पता ही पुलिस लगा पाई है। उनका यह भी कहना था कि चोरों ने ग्रामीण आंचल में रहने वाले सेना के जवानों,सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वालों व किसानों के घरों को ही अपना निशाना बनाया है। लाखों रुपए की नगदी व लाखों रुपये के सोने के जेवरात अब तक क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के घरों से चोरी हो चुके है। प्रशासन से मिलने वालों में गांव बाबरा, कडौधा, मातन, अकेहड़ी मदनपुर, बिरोहड़, छुछकवास, शाहजहांपुर, सुबाना, कुकडौला, सिलाना, खेड़ी, खातीवास, मारौत, बिलोचपुरा के ग्रामीण प्रमुख रूप से शामिल है। इन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक उनकी सुनवाई नहीं हुई और चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा तो वह झज्जर आकर अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें