फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जाहरवीर गोगा मंदिर पर लोगों ने की पूजा अर्चना

Wed, 28 Aug 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कानोंदा में गोगा नवमी के अवसर पर जाहरवीर गोगाजी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी रही। सुबह होते ही यहां पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

जाहरवीर गोगा चेरिटेबल ट्रस्ट व समस्त ग्रामीणों के सहयोग से यहां पर15वां देशी घी का विशाल भंडारा भी हुआ। इस भंडारे में न केवल गांव कानौंदा बल्कि आसपास के गांवों के लोगों व विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शिरकत कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बिजेंद्र नंबरदार ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में गांव कानोंदा के समस्त ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहता है। काफी श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर यहां भेली भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें