फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर में हुई जिला स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में सराय औरंगाबाद स्थित बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि 23 से 27 अगस्त तक झज्जर में जिला स्कूल गेम्स का आयोजन हुआ था। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेते पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि एथलेटिक्स में स्कूल के खनक ने अंडर-17 में 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पहला स्थान पाया। जूडो प्रतियोगिता में हितेश ने अंडर-14 के 25 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो में ही सुमित ने अंडर- 17 में खेलते हुए 73 किलो भाग वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में अंडर-17 में खेलते हुए दीक्षित ने 75 किलो भार वर्ग में पहला स्थान पाया। ताइक्वांडो में मन्नू ने अंडर-17 में खेलते हुए 41 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। ताइक्वांडो में अंडर-17 में लक्ष्य ने 44 किलो भार वर्ग में पहला तो हार्दिक अहलावत ने अंडर-17 के 68 किलो भार वर्ग में पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों का चयन हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स के लिए हो गया है। स्कूल निदेशक एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें