फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्रवाई की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे वार्ड-13 के लोग

Thu, 21 Nov 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : नप ईओ से मुलाकात करते वार्ड पार्षद मोहित राठी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पांच दिन पहले वीर सावरकर पार्क में करंट लगने से हुई मासूम की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वार्ड-13 निवासी लोग पार्षद मोहित राठी के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां वार्ड वासियों ने रोष जाहिर करते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। ईओ रोहिल्ला ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी लवकुश का बेटा प्रिंस गत 15 नवंबर की शाम को कॉलोनी में स्थित वीर सावरकर पार्क में खेलने गया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। इसके लिए मृतक बच्चे के पिता लवकुश ने कहा था कि हादसे के लिए जिम्मेदार चाहे वह नगर परिषद हो या फिर इस पार्क में रखरखाव करने वाला ठेकेदार, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया था। हादसे के पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर वार्ड-13 के लोग बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और ईओ संजय रोहिल्ला से मुलाकात की।

वार्ड-13 के पार्षद मोहित राठी ने कहा कि किसी की लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई। हादसे से कुछ दिन पहले यहां करंट लगने से एक बंदर की भी मौत हो गई थी, मगर इसके बाद भी तारों पर टेप लगाने की बजाय उन्हें खुला छोड़ दिया गया। यहां तक इसकी सूचना उन्हें भी नहीं दी गई। अगर समय रहते तारों पर टेप लगा दी जाती या उन्हें सूचना दे दी जाती तो आज यह हादसा नहीं होता। पार्क में अव्यवस्थाओं का माहौल बना रहता है, मगर संबंधित ठेकेदार व एजेंसी कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन


मृतक बच्चे की मां ने रोते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है। क्या ठेकेदार उसके बच्चे को लौटा सकता है। तार काफी दिनों से खुले पड़े थे और उनमें करंट का प्रवाह था, मगर ठेकेदार ने अनदेखी करते हुए ऐसे ही छोड़ दिया। जिसकी वजह से उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। वार्ड वासियों ने चेताया कि अगर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क पर बैठेंगे।



इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एक नोटिस भी उनके पास आया है, जिसका जवाब हम देंगे। एक्सईएन की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई गई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यरत एजेंसी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें